बरेली: सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा सात सूत्रीय ज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और सात सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।पेंशन संशोधन और आठवें वेतन आयोग की घोषणा न होने के विरोध में सेवानिवृत्त कर्मियों और शिक्षकों ने सोमवार को सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में सभा कर सरकार की नीतियों का विरोध किया।