भितरवार विधानसभा क्षेत्र ग्राम बाजना, डोंगरपुर और बरई में अतिवृष्टि से बर्बाद हुई धान की फसलों का भाजपा विधायक मोहन सिंह राठौड़ ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। विधायक राठौर ने खेतों में उतरकर फसलों की वास्तविक स्थिति देखी और किसानों से नुकसान का विस्तृत विवरण जाना। विधायक बोले सर्वे करा कर मुआवजा दिलाएंगे। अधिकारियों को दिए निर्देश।