हमीरपुर: गौआश्रय स्थल में लापरवाही के मामले में इंगोहटा के पंचायत सचिव को किया गया निलंबित
शनिवार को देर शाम जिला पंचायत राज अधिकारी ने इंगोहटा के पंचायत सचिव को गौआश्रय के रखरखाव में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। शनिवार को इंगोहटा निवासी आशीष सिंह, दिवाकर सिंह परिहार आदि ने तहसील दिवस में शिकायत करके आरोप लगाया था कि इंगोहटा की गौशाला में दो दर्जन से ज्यादा गोवंश मरे हैं जिनको प्रधान पुत्र गुरु प्रताप सिंह ने ट्रैक्टर ट्राली में