हमीरपुर: हमीरपुर में दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, चार लोग हुए घायल
कानपुर-सागर हाईवे पर रविवार सुबह बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। इसमें पिता और पुत्र की हालत गंभीर है। इन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया है। युवक अपने बड़े भाई के साथ बहन की शादी के कार्ड बांटने निकला था। हादसा सुबह करीब 10 बजे के आसपास हाईवे के सदर कोतवाली क्षेत्र के चन्दौखी मोड़ के पास हुआ। फतेहपुर के थाना चांदपुर के गोविंद