चेरिया बरियारपुर: कावर मामले में किसानों के आंदोलन का दिख रहा असर, मंझौल में किसानों ने सड़क जाम कर यातायात पूरी तरह किया ठप
कावर झील पक्षी बिहार के जमीन पर बिहार सरकार के द्वारा किए जा रहे भूमि सर्वे के विरोध सहित अन्य मांगों को लेकर कांबर क्षेत्र के किसानों ने एकदिवसीय मंझौल बंदी किया है। जिसको लेकर किसानों ने मंझौल सत्यरा चौक एवं सिउरी के समीप एसएच 55 को जाम कर बेगूसराय रोसरा पथ पर आवागमन बाधित कर दिया इस दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल और अधिकारी मौजूद थे।