जिला रोजगार कार्यालय द्वारा आगामी 28 अक्टूबर को शासकीय आईटीआई में सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक जिला स्तरीय एक दिवसीय युवा संगम मेला आयोजित किया गया है। इसमें निजी कम्पनी के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार के जरिए युवाओं का वैतनिक रोजगार के लिए चयन किया जाएगा। जिले के समस्त शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवा इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।