जानसठ: मीरापुर कस्बे में आवारा खूंखार कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर पंचायत ने चलाया अभियान
मीरापुर कस्बे में बुधवार शाम करीब 6:00 बजे के आसपास नगर पंचायत मीरापुर द्वारा आवारा कुत्ता को पकड़ने के लिए विशेष रूप से अभियान चलाया गया,बताया जा रहा है कि सड़कों पर घूम रहे आवारा खूंखार कुत्ते लगातार क्षेत्र के लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं आमजन की शिकायत पर नगर पंचायत मीरापुर द्वारा अभियान को तेज करते हुए एक्शन शुरू कर दिया है।