गोपालगंज: राजेंद्र नगर मोहल्ले में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती
शहर के राजेंद्र नगर मोहल्ला में बच्चो के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के मामले में तीन लोग जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया। वही पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।