बेगूसराय: मंझौल थाना की पुलिस ने अपह्रता को साहेबपुरकमाल से किया बरामद, SP ने दी जानकारी
मंझौल थाना की पुलिस ने अपह्रता को साहेबपुरकमाल से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों मंझौल थाना में एक लड़की के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी अनुसंधान कर लड़की को साहेबपुरकमाल से सकुशल बरामद कर लिया है.