मथुरा: पानीगांव तिराहा में खेत में व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, पहचान राजस्थान निवासी के रूप में हुई
बुधवार की सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि पानीगांव तिराहा स्थित नवीन पार्किंग के सामने खाली पड़े खेत में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है, जो देखने में आसपास का प्रतीत नहीं हो रहा है।पहचान पत्र से उसकी पहचान 50 वर्षीय शक्ति सिंह राठौर बीकानेर राजस्थान निवासी के रूप में हुई है।