बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र में फर्जी मोहर और जाली दस्तावेज़ बनाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार, 44 मोहरें बरामद
थाना कोतवाली क्षेत्र में फर्जी मोहर और जाली दस्तावेज़ बनाने वाला एक गिरफ्तार, 44 मोहरें बरामद,एसपी सिटी ने दी जानकारी।पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर इंदिरा मार्केट से नैनीताल रोड बड़ा पुल निवासी अमानुद्दीन को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं की 44 तैयार मोहरें और कई अधूरी मोहरें बरामद हुईं।