पंधाना: बोरगांव बुजुर्ग नेशनल हाईवे पर अवैध गोवंश परिवहन करते छैगांव माखन का 24 वर्षीय युवक पकड़ा गया, मामला दर्ज
बोरगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नेशनल हाईवे पर इंदौर की ओर से छोटा हाथी वाहन में अवैध गोवंश परिवहन हो रहा है मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर चौकी पर पदस्थ एएसआई वीरेंद्र सिंह बिसेन आरक्षक राहुल राजपूत के साथ नेशनल हाईवे पर पहुंचे और ओवर ब्रिज के पास छोटे हाथी वाहन को रोका तो उसमे अवैध गोवंश भरा हुआ था पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया है