शाहबाद: होली कलां के रहने वाले युवक को महिला से दोस्ती पड़ी महंगी, ढाई लाख से ज्यादा की चपत लगाई
एक युवक को महिला से मोबाइल पर दोस्ती करना और उससे बात करना महंगा पड़ गया। महिला ने दोस्ती करके मीठी-मीठी बातें की और अपने अकाउंट में 2 लाख 57 हजार ले लिए। शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला होली कलां निवासी सत्यम श्रीवास्तव के अनुसार एक महिला ने दोस्त बनकर उसके साथ साइबर ठगी की।