पंजाबी बाग: पश्चिमी दिल्ली: NDRF और पुलिस के बीच आपदा प्रशिक्षण को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
दिल्ली पुलिस और नेशनल डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स के बीच डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग को लेकर समझौता हुआ है। पुलिस मुख्यालय प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस कमिश्नर सतीश गोलछा, स्पेशल पुलिस कमिश्नर ट्रेनिंग संजय कुमार और एनडीआरएफ के आईजी नरेंद्र सिंह बुंदेला की उपस्थिति में यह समझौता किया गया। दोनों तरफ के अधिकारियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।