भिवानी: संज्ञान में आते ही भिवानी डीसी ने रामकुंज मार्केट की सीवरेज समस्या का तुरंत करवाया समाधान
स्थानीय हांसी गेट स्थित रामकुंज मार्केट में सीवरेज समस्या का मामला सोमवार को जैसे ही डीसी साहिल गुप्ता ने संज्ञान में आया, उसके साथ ही डीसी ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सीवरेज के होद की सफाई की, जिसमें किसी ने मिट्टी से भरा कट्टा डालकर अवरुद्ध किया हुआ था।