मुशहरी: पोखरियापीर मलंग स्थान मोहल्ले में शराब पार्टी करते पांच युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पोखरियापीर मलंग स्थान मोहल्ले में बारिश के दौरान शराब पार्टी चल रही थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मकान में छापेमारी की. इस दौरान शराब का सेवन करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया.. उनके पास से 10 पीस टेट्रा पैक शराब बरामद की गई. पुलिस पांचो को गिरफ्तार कर थाने ले आई.ब्रेथ एनालाइजर से जांच की तो शराब पीने की पुष्टि हुई।