मुशहरी: संत रविदास महासंघ की ओर से जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का किया गया आयोजन
भारतीय संविधान सभा के सदस्य जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर संत रविदास महासंघ की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई प्रदेश महासचिव जय मंगल राम ने कहा कि इस महान विभूति को भारत रत्न न मिलना देश की जातिवादी मानसिकता का घोतक है। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राजू राम ने कहा कि उन्हें भारत रत्न सम्मान नहीं मिलता है तो महासंघ जल्द ही एक बड़ा आंदोलन करेगा।