राहुवास: राहुवास विद्युत पावर हाउस के पास एक्सप्रेस हाईवे पर ड्राइवर को नींद आने से मीडियन में जाकर फंसा कंटेनर, बड़ा हादसा टला
Rahuwas, Dausa | Apr 21, 2024 राहुवास नदी की पुलिया के ठीक आगे पॉइंट नंबर 206.9 पर कंटेनर के ड्राइवर को नींद आजाने से रविवार को सुबह के 5 बजे के करीब एक 10 चक्का कंटेनर अनियंत्रित होकर दोनों तरफा हाईवे के बीच बने मीडियन में जाकर फंस गया। कंटेनर ड्राइवर आजाद मोहम्मद ने बताया कि वह दिल्ली के सिंधी बॉर्डर से कृषि कार्य में उपयोग ली जाने वाली दवाइयां लेकर अहमदाबाद के आणद जा रहा था।