बक्सर जिले के चौसा थर्मल पावर प्लांट में कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 44 वर्षीय मजदूर की मौत गुरुवार को लगभग 11:30 बजे दिन में हो गई। मृतक की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के गया जिले का निवासी था। बताया जा रहा है कि राजकुमार प्लांट परिसर में एलएंडटी के अंतर्गत पावर मैक कम्पनी में ग्राइंडर से भारी-भरकम पाइप का काम कर रहा था।