मोतीहारी पुलिस ने 16 वर्षों से फरार विश्वास घाती लोक सेवक को गिरफ्तार किया है। उक्त मामले को लेकर मोतिहारी के मुफस्सिल थाने में कांड संख्या 6/9 दर्ज था जिसमें पुलिस ने 16 वर्षों से फरार प्राथमिकी नामजद अभियुक्ति निलंबित पंचायत सेवक हीरामन राम साकिन मठिया भोपत फुलवार थाना लखौरा को गिरफ्तार किया है। उक्त गिरफ्तार पर जिले के अलग-अलग थाने में प्राथमिकी दर्ज है।