गोरौल: पिरापुर मथुरा पंचायत में 6 साल बाद पैक्स अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न, नवल राय बने अध्यक्ष
गोरौल प्रखंड क्षेत्र के पिरापुर मथुरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सहकार समिति का चुनाव मंगलवार को 4 बजे दिन गोरौल प्रखंड के किसान भवन में संपन्न हो गया। पैक्स अध्यक्ष पद पर नवल राय 94 वोट से चुनाव जीत गया मालूम हो कि वर्ष 2019 में हुए लेकिन पैक्स अध्यक्ष पद पर खड़े एक प्रत्याशी ने नाम नही जोड़ने को ले मतगणना पर न्यायालय से रोक लगवा दिया था। 6 साल बाद मतगणना हुई।