लाडपुरा: MBS अस्पताल में पिछले 6 माह से मरीज हो रहे परेशान, 1 जुलाई से मरीजों को मिलेगा सीटी स्कैन सुविधा का लाभ
Ladpura, Kota | Jun 5, 2024 MBS अस्पताल में आने वाले मरीजों को सीटी स्कैन को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पिछले 6 महीने से अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन नहीं होने से मरीज को सीटी स्कैन करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है या फिर बाहर बाजार में महंगी दरों पर सीटी स्कैन करवानी होती है।अधीक्षक डॉक्टर धर्मराज मीणा ने बताया कि जल्द ही MBS अस्पताल में सिटी स्कैन का लाभ मिलेगा