सुंदर नगर: हराबाग फोरलेन पर टमाटर से भरी पिकअप पलटी, सड़क पर बिखरे टमाटर, चालक सुरक्षित
सुंदरनगर के हराबाग फोरलेन सड़क पर बुधवार दोपहर 3 बजे एक दुर्घटना में टमाटर से भरी एक पिकअप गाड़ी पलट गई। यह गाड़ी राजस्थान नंबर की थी। दुर्घटना में गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि चालक को मामूली चोटें आईं।हादसे के बाद सड़क पर टमाटर बिखर गए, जिसेमौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एकत्रित करने में चालक की मदद की और सड़क पर यातायात बहाल करवाया।