चूरू: करियर कॉलेज के पास स्कूल बस और बाइक की भिड़ंत में तीन बच्चों सहित चार लोग हुए घायल
Churu, Churu | Aug 29, 2025 चूरू के करियर कॉलेज के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में तीन मासूम बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।