कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार दोपहर लगभग 3:00 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में कटंगी नगर परिषद के अध्यक्ष अमिताभ साहू के साथ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अहिंसा अक्षर फाउंडेशन के संचालक शिवराज सिंह चौहान द्वारा मंदिर वाडा नगर कटंगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सभी ने समाज सेवा का संकल्प लिया।