बेगूसराय: बेगूसराय में छठ पूजा का प्रातःकालीन अर्घ्य सम्पन्न, कोई हताहत नहीं
बेगूसराय शहरी क्षेत्र में छठपूजा का प्रातःकालीन अर्घ्य सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया. छठवर्ती शुक्रवार की सुबह 5:30 बजे से तालाब व पोखरो पर पहुंचना शुरू कर दिए थे. जिला प्रशासन द्वारा पोखरों पर छठ व्रतियों के लिए समुचित व्यवस्था की गई थी. गहरे पानी को देखते हुए बैरिकेडिंग, लाइटिंग की व्यवस्था, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव आदि कार्य किए गए थे.