बेगूसराय: चमथा दियारा से बछवाड़ा थाना पुलिस ने 115 लीटर देशी शराब बरामद की, SP ने दी जानकारी
चमथा दियारा से बछवारा थाना की पुलिस ने 115 लीटर देशी शराब को बरामद किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि छठ पर्व के मद्देनजर अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध पुलिस अभियान चला रही है. उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी है, बावजूद इसके कुछ लोग अवैध शराब के कारोबार में लगे हुए हैं.