रविवार शाम करीब 7 बजे से सारणी भाजपा मंडल कार्यालय प्रांगण में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी-20 विश्वकप फाइनल मुकाबले को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। यहां बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी, जहां बड़ी संख्या में आम नागरिक, क्रिकेट प्रेमी और भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित होकर मैच का आनंद लेते नजर आए।