आरा: छोटकी सनदिया गांव स्थित बगीचे में आम के पेड़ से गले में गमछा बांधकर दूल्हे ने बारात ले जाने के दिन आत्महत्या की
Arrah, Bhojpur | Jun 4, 2025 शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव स्थित बगीचे में आम के पेड़ से गले में गमछा बांध फांसी लगाकर दूल्हे ने बारात ले जाने के दिन आत्महत्या कर ली। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव