पटना ग्रामीण: श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का चांदी का मुकुट पहनाकर किया गया अभिनंदन
केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी के लिए आज अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था। दरअसल, जीतन राम मांझी पहली बार केंद्रीय मंत्री बने हैं। इसको लेकर पार्टी ने पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था। जहां जीतन राम मांझी को चांदी का मुकुट पहनाया गया।