लखीमपुर खीरी जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार शाम एक कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे सदर विधायक योगेश वर्मा ने आरोप लगाया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) भारत प्रसाद ने उनका फोन तक रिसीव नहीं किया।