हुज़ूर: अधूरे आवास को लेकर आक्रोशित लोगों ने भोपाल नगर निगम के दफ्तर में किया हंगामा, मकान ना मिलने पर तालाबंदी की दी चेतावनी
Huzur, Bhopal | Jun 14, 2024 भोपाल में नगर निगम के प्रोजेक्ट में अधूरे आवास को लेकर आज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोग ढोल-नगाड़े लेकर ISBT स्थित नगर निगम के ऑफिस पहुंचे। यहां करीब 5 घंटे से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं । नगर निगम कमिश्रर हरेंद्र नारायण के रूम के बाहर बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं|