जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के तरफरा रोड स्थित एक होटल पर अपने रुपए लेने गए आवास विकास कॉलोनी निवासी एक युवक ललित उर्फ बादल पुत्र जयराम के साथ कुछ लोगों ने लाठी डंडों और सरिया से जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत पर पुलिस ने घायल युवक जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।