थानगांव क्षेत्र के चंदौली घाट गांव में चार दिन पूर्व लापता हुए आठ वर्षीय बच्चे का शव बुधवार सुबह गांव के ही एक कुंए में उतराता मिला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक आदित्य उर्फ अबित्त पुत्र सुरेश निषाद उम्र लगभग 8 वर्ष बीते रविवार को घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने आसपास काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला।