दादरी: सूरजपुर इलाके से व्यापारी को करोड़ों का लोन देने के बाद किडनैप कर मांगी गई रकम, 5 गिरफ्तार: डीसीपी शक्ति मोहन
थाना सूरजपुर क्षेत्र की यूनिटेक होराइजन सोसाइटी से व्यापारी और उसके चालक के सनसनीखेज अपहरण का पुलिस ने रविवार दोपहर 1:30 बजे खुलासा किया। पुलिस ने सीआरटी और सीडीटी सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 5 शातिर अपहरणकर्ता गिरफ्तार किए गए हैं। इनके कब्जे से अपहृत दोनों व्यक्तियों को सकुशल ढूंढा गया। डीसीपी शक्ति मोहन ने जानकारी दी।