नीट यूजी में जिले के कई छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। नोएडा के सेक्टर-119 निवासी हर्ष केदावत ने ऑल इंडिया 9वीं रैंक हासिल की है। शनिवार शाम 7 बजे उन्होंने 720 में से 675 अंक हासिल किए हैं। हर्ष ने बताया कि नीट की तैयारी के दौरान वह सोशल मीडिया का बिल्कुल नहीं चलाते थे। रोज 10-12 घंटे पढ़ाई करते थे।