विदिशा: तरावली दर्शन जा रहे भोपाल के परिवार का सदस्य सलूज नहर में डूबा, मौत, करारिया पुलिस कर रही जांच
सोमवार के शाम 4 के लगभग भोपाल के बरखेड़ा में रहने वाले मालवीय परिवार भोपाल से तरावली माता के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। हलाली डैम के मेन कैनाल सलूज से गुजरते वक्त कुछ देर के लिए परिवार वहां रुका, नहर के पास जाने के दौरान मुकेश मालवीय का पैर फिसल गया और वह तेज बहती नहर में डूब गए। लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाल कर जिला अस्पताल लाया गया। हुआ पीएम।