अथमलगोला थाना अंतर्गत फुलेलपुर गांव के पास बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से अथमलगोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना के एनएमसीएच रेफर कर दिया।