कर्तव्य पथ पुलिस की टीम ने दो शातिर मोबाइल चोर को बड़ोदा हाउस के पास से गिरफ्तार किया है। इसके पास से चोरी का तीन मोबाइल भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कालू उर्फ इमरान और उसके दोस्त आमिर के रूप में हुई है। दोनो आपस में रिलेटिव भी बताए जा रहे हैं। कालू पर स्नैचिंग और चोरी के 9 मामले चल रहे हैं।