चौपारण बीईईओ राकेश सिंह ने अपनी चाची के तेरहवीं संस्कार के अवसर पर वृक्षारोपण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का सार्थक प्रयास है।उन्होंने समाज से पारंपरिक धार्मिक आयोजनों के साथ ऐसे सकारात्मक और जनहितकारी कार्य अपनाने की अपील।