पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के युवा जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी ने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक वीडियो बयान जारी कर प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र में स्थित सभी मार्गों को रात्रि के समय बंद करने के आदेश से किसानों, मजदूरों और स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानी होगी।