शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे राष्ट्रीय कथावाचक एवं गौ पीठाधीश्वर पंडित विपिन बिहारी का घुवारा नगर में शिष्य मंडल ने आत्मीय स्वागत किया। वे जतारा से सावरे सरकार गौशाला, जयसी नगर (सागर) की ओर जा रहे थे। स्वागत के दौरान श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया और नगर में उत्साह का माहौल रहा।