सीकर जिले के शेखीसर और मर्डाटू गांव के पास खेतों में आग लगने का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार आग इतनी तेज थी कि आग ने कुछ देर में काफी बड़े इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना के बाद स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।