शाहजहांपुर। दिल्ली से आए प्रेमी-प्रेमिका की मंदिर में हुई शादी के बाद बुधवार को जमकर हंगामा हो गया। रोजा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कॉलोनी का युवक दिल्ली में मामा के घर रहकर काम करता था, जहां उसकी एटा निवासी युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। परिवार की नाराजगी के कारण दोनों चोरी-छिपे शाहजहांपुर आए और एक मंदिर में शादी कर अजीजगंज मोहल्ले में किराये के मकान पर रहने