मंगलवार 1:00 बजे के लगभग सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वर्णिम भारत मंच के तत्वावधान में आयोजित होने वाली सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांडाल का भूमि पूजन बीमा हॉस्पिटल परिसर, गाड़ी अड्डा चौराहा पर किया गया। भूमि पूजन आचार्य अखिलेश महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें सांसद अनिल फिरोजिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।