हज़ारीबाग: बीमार हाथी को इलाज के लिए गुजरात भेजा गया, वन विभाग ने विशेष एंबुलेंस बुलाई
हाज़रीबाग़ बड़कागांव वन क्षेत्र के ग्राम उरेज में एक हाथी की तबीयत बिगड़ गयी. बीमार हाथी को बेहतर इलाज के लिए वन विभाग ने गुजरात के जामनगर स्थित मानिक हॉस्पिटल भेज दिया है. यह हाथी बड़कागांव के पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि कालेश्वर गंझू के खेत में बीमार अवस्था में पड़ा हुआ था. इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी.