मेरठ: सरधना के खिवाई में सरकारी तालाब की जमीन पर चैयरमैन पति पर कब्जा करने का आरोप, जिलाधिकारी से की गई शिकायत
Meerut, Meerut | Jan 30, 2025 मेरठ के सरधना के खिवाई के रहने वाले आधा दर्जन लोग गुरुवार को जिला अधिकारी कार्यालय पहुंच गए जहां उन्होंने गांव के मौजूदा चैयरमैन पति पर सरकारी तालाब की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए जिला अधिकारी को ज्ञापन सौपकर जमीन को कब्जा मुक्त करने की मांग की है