कवर्धा: 16 जून रविवार को कवर्धा शहर में आयोजित महाराणा प्रताप की जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
16 जून रविवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह कवर्धा शहर के दौरे पर रहेंगे। जहा कवर्धा शहर में आयोजित महाराणा प्रताप के 484 वी जयन्ती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप शामिल होंगे।जिसको लेकर के क्षत्रीय समाज के द्वारा तैयारी पूरी कर की गई है।इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडे और पंडरिया विधायक भावना बोहरा में शामिल होंगी।