दावथ: दावथ थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिती की बैठक हुई।
Dawath, Rohtas | Jun 15, 2024 दावथ थाना परिसर में शनिवार को बकरीद पर्व ।ईद उल अजहा। को लेकर शांति समिति की बैठक बीडीओ कुमार अश्वनी के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान बीडीओ कुमार अश्रि्वनी ने जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों से बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की।