बिसौली: बिसौली नगर के बड़े मंदिर में नगरवासियों ने धूमधाम से मनाई देव दीवाली
बिसौली नगर के बड़े मंदिर में नगर वासियों ने बुधवार 6 बजे देव दीवाली धूमधाम से मनाई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में दीप जलाकर दीपोत्सव में भाग लिया। श्रद्धालुओं में विशेष कर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने मंदिर परिसर में दीपक जलाए और भोलेनाथ की आरती गाकर देव दीपावली मनाई। इस अवसर पर नगर की गलियां, मंदिर और घर दीपों की रोशनी से जगमगा उठे।